देवघर, दिसम्बर 17 -- मधुपुर। राजस्थान के जयपुर साइबर अपराध थाना पुलिस ने मधुपुर पुलिस की सहयोग से स्थानीय गोंदलीटांड़ गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोपी मो. असहाब को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक पर जयपुर के एक व्यक्ति से हजारों रुपए की ठगी करने का आरोप है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध जयपुर थाना में रुपए की ठगी का मामला दर्ज है। बताया कि वहां के एक व्यक्ति के झांसा देकर खाता से रुपए निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। उसी बीच आरोपित का मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल मधुपुर का गोंदलीटांड़ गांव में निकला। कांड में आरोपित की संलिप्तता मिलने पर पुलिस डिटेल ट्रेस कर मधुपुर पहुंची और उसे पकड़ लिया। उसके पास से मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज बरामद किया है। पूछत...