सहारनपुर, जनवरी 25 -- नानौता। राजस्थान यूनिवर्सिटी की क्लोन वेबसाइट बनाकर फर्जी डिग्री बनाने के आरोप में दर्ज एक मामले में राजस्थान की पुलिस नानौता निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर गई है। राजस्थान के जनपद श्रीगंगानगर थाना पुलिस की टीम वहां दर्ज एक मुकदमे की विवेचना के संबंध में नानौता पहुंची और स्थानीय पुलिस को लेकर नगर के देवबंद रोड स्थित एक कालोनी निवासी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस आरोपी का लैपटॉप, सीपीयू और सामान से भरा बैग भी अपने साथ ले गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...