नई दिल्ली, जनवरी 5 -- राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल विवाद को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा और सधा हुआ बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि "राजस्थान पाकिस्तान थोड़ी है। वह भी हमारा ही प्रदेश है। पानी को लेकर सहयोग होना चाहिए, टकराव नहीं।" यह बयान उन्होंने राजस्थान डिजिफेस्ट-टाई ग्लोबल समिट के मंच से दिया, जिसे दोनों राज्यों के रिश्तों में नई सकारात्मक दिशा के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पिछले करीब 25 वर्षों से यह विवाद चलता आ रहा है कि राजस्थान को 5 प्रतिशत पानी क्यों दिया जाए। कोई कहता है देना चाहिए, कोई कहता है नहीं देना चाहिए। लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने इस मुद्दे को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्यों के साझा भविष्य के नजरिए से देखा। उन्होंन...