जयपुर। वार्ता, मार्च 22 -- राजस्थान सरकार ने पटवारी भर्ती मामले में दौसा के सरगना एवं पटवारी हर्षवर्धन को राज्यसेवा से बर्खास्त कर दिया है। दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने इस मामले में पटवारी हर्षवर्धन को बर्खास्त किया। एसओजी-एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक वी.के. सिंह ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा में लिप्त 45 सहित 86 राज्यकर्मियों को बर्खास्त एवं सेवा से पृथक किया जा चुका है। सिंह ने बताया कि शेष 189 राज्यकर्मियों के खिलाफ भी विभागीय जांच प्रक्रिया प्रक्रियाधीन हैं। राज्य सरकार की पेपर लीक मामलों में जीरो टोलरेंस नीति का असर दिखने लगा है और पेपर लीक मामलों में पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है और पेपर लीक मामलों में लिप्त राज्यकर्मियों को बर्खास्त कर सख्त संदेश दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हर्षवर्धन को जेईएन भर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.