नई दिल्ली, जनवरी 8 -- राजस्थान की सबसे बड़ी सरकारी चिकित्सा संस्थान सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में मंगलवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल की सुपर स्पेशियलिटी बिल्डिंग (SSB) की छठी मंजिल से एक मरीज ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में उसे तुरंत ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक की पहचान हंसराज जाट (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह SMS अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में इलाज के लिए आया था। सूत्रों के अनुसार, हंसराज का कुछ समय पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और वह नियमित फॉलोअप जांच के लिए अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर से मिलने का इंतजार कर रहा था मरीज जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.