जालौर, फरवरी 21 -- राजस्थान के जालौर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्कूल में खेल रही छह साल की बच्ची की ईंटों से बने अस्थायी ब्लैकबोर्ड के गिरने से मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर उस वक्त हुआ जब कक्षा 2 की छात्रा प्रीति लंच ब्रेक के दौरान अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इस हादसे ने बीते साल झालावाड़ में हुई 7 बच्चों की मौत के दुख को फिर जिंदा कर दिया है। इस घटना ने राज्य में चल रहे स्कूल ढांचों की खराब हालत पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।फाइबर और ईंट से बना था ब्लैकबोर्ड इंडिया टुडे की रिपोर्ट में पुलिस ने बताया- यह घटना मारूधर शिक्षण संस्थान नामक स्कूल में हुई है। बताया गया कि ब्लैकबोर्ड फाइबर और सीमेंट की ईंटों से बनाया गया था, जो दीवार के सहारे खड़ा था। अचानक यह ढांचा भरभराकर गिर पड़ा और बच्ची मलबे के नीचे दब गई। स्कूल स्टाफ औ...