भीलवाड़ा। वार्ता, मार्च 15 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में छोटी होली पर गुरुवार देर रात एक बेकाबू कार की टक्कर से बाइक पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हाे गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रामस्वरूप भील, भैरू भील और प्रहलाद भील के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक रामस्वरूप, भैरू और प्रहलाद गुरुवार रात बाइक से राशन सामग्री लेकर सोपुरा की ओर जा रहे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने कोटा हाईवे पर नया गांव के पास उनकी बाइक को टक्कर मार दी।दो ने सड़क पर तोड़ा दम, एक की खाई में हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि रामस्वरूप और भैरू भील वहीं गिरकर बुरी तरह घायल हो गए, जबकि प्रहलाद टक्कर लगने से उछलकर सड़क किनारे करीब 30 फुट ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.