नई दिल्ली, जून 6 -- राजस्थान सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। सरकार इस वर्ष 50,000 बुजुर्गों को देश के विभिन्न पवित्र स्थलों की तीर्थ यात्रा पर भेजेगी, वो भी वातानुकूलित (एसी) ट्रेनों में। यही नहीं, 6,000 श्रद्धालुओं को वायु मार्ग से नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर तक ले जाया जाएगा। देवस्थान एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या पिछले साल से 20,000 अधिक रखी गई है। यह योजना न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देने का उदाहरण भी बन गई है। राजस्थान की संस्कृति से सजी होगी यात्रा मंत्री कुमावत ने बताया कि इस विशेष यात्रा के लिए एसी ट्रेनों को विशेष रूप से राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत के अनुसार सजाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.