बीकानेर। पीटीआई, मार्च 20 -- राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ट्रेलर कार के ऊपर पलट गया। जिसकी वजह से कार में सवार सभी लोग ट्रेलर के नीचे दबकर मर गए। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। घटना पलाना-देशनोक पुल पर घटी। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रेलर को खाली कराया और उसके नीचे दबी कार को हटाकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे की वजह से सड़क पर लंबा जाम लग गया। डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट (डीएसपी) रामेश्वर सहारण के अनुसार- दुर्घटना देशनोक ओवरब्रिज पर हुई, जहां नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा एक ट्रक बीकानेर से नोखा जा रही मारुति स्विफ्ट कार पर पलट गया। कार सवार सभी लोग देशनोक में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। सहारण ने बताया कि पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.