नई दिल्ली, जनवरी 20 -- इंश्योरेंस क्लेम, अनुदान और अन्य लंबित मांगों को लेकर गुड़ामालानी क्षेत्र के किसानों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। ट्रैक्टरों से एसडीएम कार्यालय की ओर कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इससे नाराज किसानों ने बैरिकेड्स उठाकर सड़क किनारे फेंक दिए और बाड़मेर-बीकानेर मेगा हाईवे जाम कर दिया। हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। जानकारी के अनुसार किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ बालोतरा स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर धरना देना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क पर बैठकर भजन गाने लगे। प्रदर्शन के दौरान किसान सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.