नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- राजस्थान की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय 'राजस्थान वाहन स्क्रैपिंग नीति' के अनुमोदन और बाड़मेर स्थित पचपदरा रिफाइनरी के संशोधित बजट को मंजूरी देने का रहा। सरकार ने बजट घोषणाओं को जमीन पर उतारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए रिफाइनरी के कॉमर्शियल प्रोडक्शन की नई समयसीमा भी तय कर दी है। 15 साल पुराने सरकारी वाहन होंगे कबाड़ कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने नई वाहन स्क्रैपिंग नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण कम करना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। * चरणबद्ध प्रक्रिया: नीति के ...