गुरुग्राम, फरवरी 8 -- नमो भारत ट्रेन का राजस्थान के बहरोड़ तक विस्तार करने की तैयारी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को कहा कि दूसरे चरण में राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। नमो भारत रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए जो रकम मिली है, अगर यह बचेगी तो राजस्थान के बहरोड़ तक नमो भारत का विस्तार किया जाएगा। राव इंद्रजीत सिंह शनिवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आम बजट को लेकर को प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक यात्री सुविधाओं में हरियाणा ने नया कीर्तिमान रचा है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने का स्पष्ट रोडमैप दिखाई देता है। यह केवल घोष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.