जयपुर, अप्रैल 15 -- राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम मंगलवार सुबह से ही जयपुर स्थित उनके घर पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई देश के सबसे बड़े चिटफंड घोटालों में शामिल PACL (पीएसीएल) घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी को इस बात के संकेत मिले हैं कि घोटाले की रकम में से लगभग 30 करोड़ रुपये की राशि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास से जुड़ी संपत्तियों में निवेश की गई थी। पीएसीएल कंपनी पर देशभर के 5.85 करोड़ निवेशकों से करीब 49,100 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। केवल राजस्थान में ही 28 लाख लोगों ने 2,850 करोड़ रुपये का निवेश किया था। सेबी ने इस कंपनी की स्कीमों को अवैध मानते हुए 22 अगस्त 2014 को इसके सभी कार्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.