नई दिल्ली, फरवरी 2 -- राजस्थान की राजनीति में साफगोई और जमीनी जुड़ाव के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं थानागाजी (अलवर) से दो बार भाजपा विधायक रहे हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह 7 बजे निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन अलवर के एक निजी अस्पताल में हुआ। भड़ाना के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव किशनगढ़बास के बघेरी कलां में किया जाएगा। भाजपा के अलवर जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पूर्व मंत्री के निधन के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।छात्र राजनीति से शुरू हुआ स...