सहारनपुर, दिसम्बर 25 -- बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बीसीसीआई अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन खराब मौसम का असर खेल पर पड़ा, लेकिन इसके बावजूद मैच रोचक स्थिति में पहुंच गया। पहले दिन के 31 ओवर के बाद दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 178 रन पर सिमट गई। मैच में दूसरे दिन राजस्थान के गेंदबाज यूपी टीम पर भारी दबाव बनाते नजर आए। मैच में यूपी की ओर से कार्तिकेय सिंह ने 48 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा भव्य गोयल ने 28, शांतनु ने 26 और आयान अकरम ने 19 रन का योगदान दिया। इसके बावजूद टीम को 178 रन तक ही सीमित रहना पड़ा। राजस्थान की गेंदबाजी में कर्ण का प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने 4 विकेट लेकर उत्तर प्रदेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी। हनी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि प्रखर ने दो और केतन ...