कोटा, फरवरी 7 -- राजस्थान के कोटा शहर के जवाहर नगर इलाके में शनिवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दौरान मलबे में 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इमारत में रेस्टोरेंट चल रहा था। राहत और बचाव कार्य शुरू हो चुका है और मलबे से कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल भी भेजा गया है। हालांकि मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के पीछे कई दिन से ड्रिल-हैमर मशीनें चल रही थीं, इस वजह से पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। कोटा में बड़ा हादसाएलन कोचिंग के पास जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ओपेरा हॉस्पिटल के सामने एक बिल्डिंग गिर गई। हादसे के वक्त वहां मौजूद ग्राहकों और स्टाफ समेत करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.