जयपुर, मार्च 31 -- Rajasthan weather update: आने वाले दिनों में राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है तो कुछ क्षेत्रों में पारा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले 6 दिन के अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पारा में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। राजस्थान के अनेक भागों में अगले कुछ दिन बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के एक प्रवक्ता अनुसार राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से तीन अप्रैल तक बादल छाए रहने का अनुमान है। उदयपुर-कोटा संभाग में दो अप्रैल तथा जयपुर, अजमेर एवं कोटा संभाग में तीन अप्रैल को कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी चार से पांच दिन में न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.