नई दिल्ली, फरवरी 23 -- राजस्थान के हिण्डौन सिटी कस्बे में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता, पुत्र और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी लोग ढाबे पर खाना खाकर एक ही बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। घटना करौली जिले के हिण्डौन सदर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे अलीपुरा निवासी यशवेंद्र जाटव अपने बेटे गौरव जाटव, दामाद धर्मेंद्र जाटव (निवासी जटनगला) और भतीजे मुनीम जाटव के साथ पनबेड़ा गांव स्थित एक ढाबे से खाना खाकर वापस घर लौट रहे थे। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक हिण्डौन सदर थाना इलाके में पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.