दुमका, जनवरी 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। राजस्थान राज्य सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बुधवार को फौजदारी दरबार बासुकिनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। इस मौके पर बासुकीनाथ मंदिर में मंत्री हीरालाल नागर के तीर्थ पुरोहित कुंदन पत्रलेख और उनके सहयोगी पांच पुरोहितों के दल ने विधि-विधान पूर्वक ज्योतिर्मय बाबा नागेश की पूजा-अर्चना की। मंत्री हीरालाल नागर ने भोलेनाथ को पहले गौ दुग्ध, दही, घृत, मधु और शर्करा से भोलेनाथ को पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके पश्चात अन्य उपचारों से भोलेनाथ को पूजा निवेदन किया। मंत्री हीरालाल नागर और उनकी सहधर्मिणी ने भोलेनाथ की षोडशोपचार पूजा-अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस क्रम में पुरोहितों ने मंत्री को माता पार्वती, माता काली, शत्रु संहारिणी बगलामुखी माता के मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.