अलवर, सितम्बर 24 -- राजस्थान में अलवर जिले के थानागाजी उपखंड के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार को डंपर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि समीपवरी मेजोड़ गांव के बाबूलाल, मोहित, नरसी और अशोक मोटर साइकिल से सुबह 8 बजे मजदूरी पर जा रहे थे। तभी कबराला की ढाणी के समीप पत्थरों से भरे एक डंपर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और उन्होंने रास्ता अवरुद्ध करके आवागमन रोक दिया। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कार्य बंद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.