अलवर, फरवरी 16 -- अलवर के भिवाड़ी इलाके के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दमकल की कई गाड़ियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। चार घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बताया जा रहा है कि फैक्ट्री किराए पर दी गई थी और संचालक फिलहाल फरार है।कैसे हु...