अंता, नवम्बर 11 -- राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह वोटिंग शुरू हो गई। पहले मतदान करने वाले युवा और फर्स्ट-टाइम वोटर्स में उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल 15 उम्मीदवारों की भागीदारी के बीच, यह मुकाबला मुख्य रूप से त्रिकोणीय है, जिसमें बीजेपी के मोरपाल सुमन, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा मैदान में हैं। 2,27,563 मतदाताओं के लिए 268 मतदान केंद्र बनाए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान मौजूद हैं। मतदान आज शाम 6 बजे तक चलेगा और उसके बाद सभी ईवीएम बारां स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कर दी जाएंगी। अंता के युवा मतदाताओं में पहली बार वोट डालने का जोश साफ देखा जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.