गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (सेक्टर-40) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर के खूंखार अपराधी मुजम्मिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी न केवल राजस्थान पुलिस द्वारा घोषित 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश है, बल्कि वह एटीएम लूटने वाले एक पेशेवर गिरोह का सक्रिय सदस्य भी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। गुरुग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी अवैध हथियार के साथ सेक्टर-45 इलाके में घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाया और 29 वर्षीय मुजम्मिल को काबू कर लिया। मुजम्मिल मूल रूप से नूंह जिले के गांव शिकरपुर का रहने वाला है। पूछताछ में मुजम्मिल ने कबूल किया कि उसने यह अवैध कट्टा नूंह से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.