नई दिल्ली, जनवरी 30 -- कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान के तहत बचे हुए पांच जिलों में से चार जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश के 50 में से 49 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पूरी हो गई है। पार्टी ने जयपुर शहर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को सौंपी है। वहीं प्रतापगढ़ से दिग्विजय सिंह पुरावत, झालावाड़ से वीरेंद्र सिंह गुर्जर और बारां से हंसराज मीणा को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब केवल राजसमंद जिले में जिलाध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। कांग्रेस संगठन के अनुसार, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति राहुल गांधी के फॉर्मूले के तहत रायशुमारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई है। इससे पहले नवंबर 2025 में कांग्रेस ने 45 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। ताजा घोषणा के साथ संगठनात्मक ढांचा लगभग पू...