जयपुर, दिसम्बर 17 -- राजस्थान की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से कांग्रेस के पांच साल और भाजपा सरकार के दो साल के कामकाज की तुलना पर दी गई बहस की चुनौती को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने खुले मंच से स्वीकार कर लिया है। जूली ने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री समय और जगह तय करें-जहां सीएम कहेंगे, वहीं वे खुद या कांग्रेस का कोई भी नेता बहस के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस न सदन के भीतर बहस से पीछे हटेगी और न ही सदन के बाहर। जयपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार के दो साल के रिपोर्ट कार्ड पर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जनता से किए गए वादे कागजों तक सीमित रह गए हैं। जूली ने कहा कि सरकार किसानों के मुद्दों पर पूरी तरह फे...