फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में इस बार पर्यटकों को राजस्थानी खान-पान का खास स्वाद चखने का अवसर मिलेगा। राजस्थान के पारंपरिक व्यंजनों ने मेले की रौनक और बढ़ा रही है। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहां एक ही जगह राजस्थान के प्रसिद्ध और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। फूड कोर्ट में राजस्थान के नागौर से आए बाबू लाल अपने साथ राजस्थानी स्वाद लेकर पहुंचे हैं। फूड कोर्ट में पर्यटकों के लिए विशेष राजस्थानी थाली की व्यवस्था की गई है, जिसमें दाल, बाटी, चूरा, सब्जी और चटनी का पारंपरिक संयोजन परोसा जा रहा है। इसके अलावा दाल बाटी चूरमा राजस्थान का सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे देसी घी के साथ परोसा जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए। मिस्सी रोटी थाली और बाजरा रोटी केर सांगरी थाली भी खास आकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.