नई दिल्ली, जनवरी 28 -- राजस्थान में मावठ के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा। धुंध इतनी घनी थी कि कई जगह विजिबिलिटी 10 से 30 मीटर के बीच सिमट गई। कोहरे के कारण बीकानेर जिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक लग्जरी बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई और कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 40 यात्री इमरजेंसी खिड़कियों से कूदकर बाहर निकल आए और किसी की जान नहीं गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ, जब घने कोहरे के कारण सड़क पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। बस चालक को हाईवे किनारे खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और बस सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के अगले हिस्से में तुरंत आग भड़क...