नई दिल्ली, जनवरी 21 -- राजस्थान में सरकारी भर्ती परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने OMR शीट में नंबर बढ़ाकर फेल अभ्यर्थियों को पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के तत्कालीन तकनीकी प्रमुख समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने तीन भर्ती परीक्षाओं में हेराफेरी कर 38 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाई थी। कार्रवाई के दौरान 60 लाख रुपए नकद और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संजय माथुर, प्रवीण गंगवाल, शादान खान, विनोद कुमार गौड़ और पूनम माथुर शामिल हैं। संजय माथुर RSSB जयपुर में तत्कालीन उपनिदेशक (सिस्टम एनालिस्ट) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.