नई दिल्ली, फरवरी 4 -- राजस्थान में मनी लॉन्ड्रिंग और MLA फंड दुरुपयोग से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने यह कार्रवाई स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (MLA LAD Fund) से जुड़े करीब 3 करोड़ रुपये से अधिक के गबन और दुरुपयोग के मामले में की है। ईडी सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक बलजीत यादव को मंगलवार रात अलवर जिले के शाहजहांपुर टोल प्लाजा से हिरासत में लिया गया। यह स्थान दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर NHAI कार्यालय के पास स्थित है। हिरासत में लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी कार्यालय लाया गया, जहां विस्तृत पूछताछ के बाद आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।MLA फंड से 3.72 करोड़ खर्च, जांच में गंभीर अनियमितता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.