जयपुर, नवम्बर 22 -- जयपुर का एसएमएस ट्रोमा सेंटर-राजस्थान का सबसे बड़ा आकस्मिक उपचार केंद्र-पिछले कुछ महीनों से सवालों के घेरे में है। अक्टूबर में लगी आग, बढ़ती दुर्घटनाएं, और सिस्टम की सुस्ती ने सरकार को कई स्तरों पर सुधार की जरूरत का अहसास कराया। इसी पृष्ठभूमि में शनिवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन का दौरा सिर्फ एक "रूटीन इंस्पेक्शन" नहीं था, बल्कि यह संकेत था कि अब ट्रोमा सेंटर में माइक्रो-मैनेजमेंट से लेकर सिस्टम रिवैम्प तक, हर स्तर पर बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। दौरे के दौरान श्रीनिवासन ने ट्रोमा सेंटर की वास्तविक ग्राउंड स्थिति को परखा-वार्ड, इमरजेंसी ब्लॉक, ऑपरेशन थिएटर, सर्जरी यूनिट, वेटिंग हॉल और जांच सुविधाओं को लगभग वार्ड-वाइज जाकर देखा गया। उनके साथ पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता, हेल्थ की प्रमुख शासन सचिव गायत्री ए. ...