बूंदी, अप्रैल 29 -- राजस्थान के बूंदी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बेहद मामूली सी बात पर खुशीराम नामक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। विवाद की बजह, डीजे फ्लोर पर मनपसंद गाने पर डांस करना बताया जा रहा है। घटना बूंदी जिले के लक्ष्मीपुरा गांव की है, जहां आपसी कहासुनी और विवाद ने खुशियों के रंग में भंग डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के अक्षय तृतीया के मौके पर शादियों से भरे सीजन में लक्ष्मीपुर गांव में भी शादी समारोह का आयोजन चल रहा था। यहां डीजे पर कई युवक डांस कर रहे थे। सब अपने मनपसंद गानों की फरमाइश कर रहे थे। डांस फ्लोर पर खुशीराम भी राजस्थानी गानों पर थिरक रहा था। खुशीराम ने भी डीजे बजाने वाले से अपने मन का गाना बजाने को कहा, लेकिन यह बात उसे नागवार गुजरी और दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। बात बढ़ने लगी। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.