नई दिल्ली, फरवरी 5 -- श्रीगंगानगर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक आशीष कुमार (27) की हत्या उसकी पत्नी अंजली उर्फ अर्जु (23) ने प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से करवाई। पुलिस के अनुसार, सादुलशहर निवासी अंजली पिछले 6-7 वर्षों से संजय के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने श्रीगंगानगर के एक ही कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी और इस दौरान नजदीकियां बढ़ीं। अंजली के परिजनों को भी इस अफेयर की जानकारी थी। इसके बावजूद 30 अक्टूबर 2025 को परिजनों ने अंजली की शादी रावला निवासी आशीष कुमार से कर दी। आशीष बीएससी पास था और हाल ही में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नियु...