नई दिल्ली, जनवरी 8 -- राजस्थान के नागौर जिले में गुरुवार सुबह घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। नेशनल हाईवे-58 पर सुरपालिया बस स्टैंड के पास स्लीपर बस और स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7.45 बजे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान दिल्ली से जोधपुर की ओर जा रही एक स्लीपर बस और बाड़मेर से लाडनूं (नागौर) की तरफ आ रही स्कॉर्पियो आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो बस के आगे के हिस्से में फंस गई और कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद मौके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.