जयपुर, दिसम्बर 6 -- आगामी पंचायत और निकाय चुनावों से पहले भाजपा संगठन ने कांग्रेस के खिलाफ डिजिटल और ग्राउंड दोनों स्तर पर आक्रामक मोड अपनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कोटा, जोधपुर और जयपुर संभाग के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर सरकार के दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल के कामों की तुलना जनता तक पहुंचाने का टास्क सौंपा। सीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं, और उनकी ताकत के बल पर दो साल की उपलब्धियां कांग्रेस के पांच वर्षों के शासन पर भारी साबित होंगी। सीएम आवास पर हुई बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और संगठन से जुड़े दिग्गज मौजूद रहे। संवाद से पहले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भजनलाल शर्मा ने कहा कि संगठन की ऊर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.