जयपुर, दिसम्बर 17 -- राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित धान मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में साफ शब्दों में ऐलान किया गया कि फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने भाजपा सरकार पर जमीन, हवा और पानी छीनने का आरोप लगाया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आंदोलन को और धार देते हुए कहा ट्रैक्टर के बंपर मजबूत रखो, समय आने पर यही काम आएंगे। राजस्थान के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में किसान महापंचायत में पहुंचे। प्रशासन के साथ करीब दो घंटे की बातचीत के बाद फिलहाल महापंचायत समाप्त कर दी गई, लेकिन किसानों ने 7 जनवरी को संगरिया में अगली महापंचायत का ऐलान कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.