जयपुर, अगस्त 29 -- राजस्थान हाईकोर्ट ने गुरुवार को बहुचर्चित एसआई भर्ती-2021 को रद्द कर दिया। यह भर्ती 859 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा का पेपर पूरे प्रदेश में लीक हुआ और इसमें कई ट्रेनी एसआई भी पकड़े गए थे। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकलपीठ ने 202 पेज के आदेश में कहा कि इस भर्ती को जारी रखना संभव नहीं है। कोर्ट ने माना कि इस भर्ती का पेपर ब्लूटूथ गैंग तक पहुंचा था। इतने बड़े स्तर पर लीक और गड़बड़ी के बाद चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे। न्यायालय ने कहा कि इन परिस्थितियों में इस भर्ती को वैध नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने आदेश दिया कि आगामी 2025 की एसआई भर्ती में 2021 के सभी पद जोड़े जाएं। साथ ही, 2021 के सभी अभ्यर्थियों को नई परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिले। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि जो अभ्यर्थी सरकारी नौकरी छोड़कर एसआई बने थे, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.