मधुबनी, जनवरी 8 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। राजस्थान, यूपी व नेपाल समेत सूबे के विभिन्न जिलों के क्रिकेट खिलाड़ियों की कुल 16 टीमों का मुकाबला मधवापुर में होगा। यह जानकारी वीर शिवाजी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रवक्ता निखिल मिश्रा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का आगाज 15 जनवरी से मधवापुर डिग्री कॉलेज के मैदान में होगा। फाइनल मुकाबला दो फरवरी को होगा। एसएसबी समेत 22 कप्तानों ने टूर्नामेंट में शामिल कराने का आग्रह किया है। प्रतिभागी टीमों की सूची जल्द प्रकाशित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि ग्रामीण खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना, आयोजन की पहली प्राथमिकता है। उद्घाटन के लिए उप मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों को न्योता भेजे जाने की जानकारी उन्होंने दी। संयोजक अमरेंद्र मिश्र, गणेश साह, उपाध्यक्ष मो.अतीबुल, संरक्षक सतीश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.