बरेली, फरवरी 3 -- राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को बजाज लाइफ इंश्योरेंस एवं ट्रेमेन्ड्स स्पोटर्स एलएलपी द्वारा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में बीटेक, एमबीए, बीबीए एवं बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कुल 54 विद्यार्थियों ने साक्षात्कार में हिस्सा लिया, जिनमें से कई छात्रों का असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ट्रेनी एवं एचआर एग्जीक्यूटिव पदों पर चयन हुआ। संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने चयनित छात्रों को बधाई दी, वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर रोहन बंसल ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के निदेशक शैक्षणिक प्रो. पंकज कुमार शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. साकेत अग्रवाल, रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, डॉ. रवीश अग्रवाल, अंकुर भटनागर, डॉ. गौरव कपूर, दीपाली सिंह, आक...