बरेली, फरवरी 19 -- बरेली। राजश्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के 17वें स्थापना दिवस पर संस्थान में वार्षिकोत्सव आह्वान-2026 का आयोजन हो रहा है। चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल व प्रबंध निदेशक इं. रोहन बंसल ने बैनर का अनावरण किया। चेयरमैन ने बताया कि 25 से 27 फरवरी तक स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभाओं को मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक, क्रीडा, प्रबंधन और तकनीकि प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। स्टार नाइट में सिने जगत से मशहूर हस्तियां दर्शकों से रूबरू होंगी। मेधावी को छात्रवृत्ति और मेडल प्रदान किए जाएंगे। प्रो. साकेत अग्रवाल, प्रो. पंकज कुमार शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी, प्राचार्य डॉ. मुकेश पाल गंगवार, डॉ. सीपी गंगवार आदि रहे...