बेगुसराय, फरवरी 21 -- बीहट। बरौनी व तिलरथ रेलवे स्टेशन के बीच राजवाड़ा गुमटी के निकट बनने वाले सड़क ऊपरी पुल के निर्माण के लिए शनिवार को हुइ जनसुनवाई में लोगों ने अपनी सहमति दी। राजवाड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में हुई जनसुनवाई में करीब 50 लोगों ने भाग लिया। राजस्व कर्मचारी नितिन कुमार ने बताया कि सड़क ऊपरी पुल निर्माण को लेकर सामाजिक प्रभाव के आकलन के लिए जनसुनवाई में मौजूद लोगों ने कहा कि इस ऊपरी पुल के निर्माण से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। मौके पर ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के अधिकारी, पुल निर्माण निगम के जेई समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...