चंदौली, जून 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। राजवाहा में पानी न छोड़े जाने से किसान न तो धान की नर्सरी डाल पा रहे है और न ही पशुओं के चारे के ढैचा लगा पा रहे है। ऐसे में किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत होती है। तो पानी नहीं दिया जाता है। ऐसे में खेती पिछड़ जा रही है। इन लोगों ने नहर में जल्द पानी छोड़े जाने की मांग किया है। सकलडीहा राजवाहा से सैकड़ों गांवों के हजारों किसान खेती करते है। इसके साथ ही इससे दर्जनों माइनर निकली है। किसान बच्चा सिंह, राजेन्द्र सिंह, घनश्याम सिंह, रामाश्रय सिंह का आरोप है कि इस समय धान की नर्सरी लगाई जानी है। ताकि समय से धान की रोपाई की जा सके, लेकिन सिंचाई विभाग की मनमानी से अभी तक राजवाहा मे पानी नहीं छोड़ा गया। जिससे धान की नर्सरी पिछड़ रही है। साधन संपन्न किसान तो निजी ट्यूबेल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.