बेगुसराय, फरवरी 12 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बीहट नगर परिषद अंतर्गत राजवाड़ा के वार्ड 3 निवासी स्व. चंद्रेश्वर प्रसाद के पुत्र शक्ति सुवन के घर में गुरुवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। समाजसेवी पंकज राय सहित कई लोगों ने बताया कि राजवाड़ा 61 नंबर रेलवे गुमटी बंद होने के कारण अग्निशमन वाहन वहीं रुका रह गया। तब तक घर में लगी आग की चपेट में आने से घर के सभी सामान जल गए। पीड़ित परिजन बरौनी स्टेशन मास्टर और गुमटी पर मौजूद गेटमैन से गुहार लगाते रहे लेकिन गुमटी नहीं खुली। स्टेशन मास्टर ने पीड़ित परिवार को बताया कि बरौनी और तिलरथ दोनों तरफ के स्टेशनों से ट्रेन खुल चुकी है। गुमटी नहीं खुल सकती है। बरौनी अग्निशमन अधिकारी को पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण घर में आग लगने की आशंका जाहिर की...