कानपुर, फरवरी 1 -- कानपुर। धूनी ध्यान केंद्र एवम शकुंतला शक्ति पीठ विकास नगर के संस्थापक डॉ. आचार्य अमरेश मिश्रा एवम कोषाध्यक्ष सुनीता मिश्रा के संरक्षण में चल रहे राजलक्ष्मी ललिता महायज्ञ में रविवार को सवा लाख गुलाब एवं कमल के पुष्पों से पूर्ण आहुति की गई। भगवती महालक्ष्मी और भगवान श्रीहरि विष्णु का सहस्त्रार्चन किया गया। श्रद्धालुओं ने गुलाब पुष्प, किशमिश, मखाना आदि द्रव्यों से भगवती महालक्ष्मी और भगवान विष्णु का पूजन किया। आचार्यों ने राजराजेश्वरी ललिता त्रिपुर सुंदरी का भी पूजन किया। इस अवसर पर पंडित केए दुबे पदमेश, बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक अमिताभ बाजपेयी, पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक सलिल विश्नोई, रोचना विश्नोई, महामंडलेश्वर कृष्ण दास महाराज पनकी धाम, सिद्धेश्वर पीठाधीश्वर अरुण पुरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.