प्रयागराज, फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का केन्द्रीय पुस्तकालय अब डिजिटल हो गया है। ई-बुक्स, ई-जर्नल्स, शोध प्रबंध, ई-पत्रिकाएं, ऑनलाइन डेटाबेस, शैक्षणिक वेबसाइट आदि कंटेंट उपलब्ध हैं। साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल के माध्यम से इन संसाधनों तक पहुंच की सुविधा उपलब्ध है। सरस्वती परिसर स्थित लोकमान्य तिलक शास्त्रार्थ सभागार में मंगलवार को पुस्तकालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सत्यकाम ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के 100 से अधिक शोध छात्रों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। कहा, लाइब्रेरी के डिजिटल होने से अब विद्यार्थी शोध गंगा, ई पीजी पाठशाला, एनडीएलआई, डीओएजे, इन्फ्लिबनेट जैसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. राम जन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.