बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2026 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। क्षेत्रीय समन्वयक बरेली डॉ. सतीश बाबू ने बताया कि यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को अपनी अपार आईडी, एबीसी आईडी एवं यूजीसी डेब आईडी बनाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। प्रथम सेमेस्टर एवं प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से की जाएगी, जबकि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश पूर्व कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सुनिश्चित किया गया है। जनवरी 2026 सत्र में 24 परास्नातक, छह स्नातक, चार जागरूकता, सात डिप्लोमा तथा 23 प्रमाण-पत्र सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश शुरू किया है। जनवरी 2026 सत्र के प्रथम वर्ष में संग्रहालय विज्ञान में डिप्लोमा, एमए गृह विज्ञान तथा बीसीए कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है। प्रवेश प्रक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.