प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। राजरूपपुर में गंदे पानी के पास संचालित चार डेयरी मालिकों को नोटिस दिया गया है। नगर निगम के पशुधन विभाग ने पशुपालकों को नोटिस भेजने के साथ एक-एक हजार जुर्माना भी लगाया है। पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने पशुपालकों को नगर निगम बुलाया था। पशुपालक नहीं आए तो पशुधन अधिकारी ने सभी को नोटिस भेज दिया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान ने पांच मार्च के अंक में 'बोले प्रयागराज के तहत प्रकाशित 'तालाब बीमार, मुश्किल में 500 परिवार शीर्षक से प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेकर नगर निगम ने तालाब की सफाई और पास से डेयरी हटाने का अभियान शुरू किया। पशुधन विभाग की टीम रविवार को मौके पर गई थी, लेकिन एक भी पशुपालक नहीं मिला। इसके बाद सूचना देकर सभी पशुपालक सोमवार को नगर निगम बुलाए गए। पशुधन अधिकारी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.