लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 21 -- कोतवाली क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री के साथ मारपीट और अवैध असलहा दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना वार्ड नंबर 14 निवासी चाँद मोहम्मद पुत्र साजिद अली ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह राजमिस्त्री है और अपने तीन मजदूरों के साथ गोला तहसील के पीछे स्थित गुजराल नगर में केतन गुप्ता के मकान में निर्माण कार्य कर रहा था। आरोप है कि निर्माण स्थल के पास एक जानवर आ जाने पर मजदूरों ने उसे भगा दिया, जिससे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने अवैध असलहा दिखाकर उसे घेर लिया और लाठी...