फिरोजाबाद, मार्च 28 -- मजदूरों की ठेकेदारी करने वाले एक ठेकेदार को राजमिस्त्री को गलत काम के लिए टोकना महंगा पड़ गया। आगरा से आने वाले ठेकेदार पर राजमिस्त्री ने अपने साथियों संग हमला बोल दिया। इससे ठेकेदार के सिर में चोट आई है। मामला थाना दक्षिण क्षेत्र का है। प्रकाश नगर थाना एत्मादुद्दौला, आगरा निवासी अलीम मजूदरों की ठेकेदारी का काम करता है। इन दिनों फिरोजाबाद में फायर सर्विस नगला भाऊ पर भी निर्माण कार्य चल रहा है, जहां पर करीब आधा दर्जन मजदूर लगे हैं। मंगलवार को ठेकेदार अलीम यहां पर निर्माण कार्य को देखने के लिए पहुंचा। कार्य में कुछ कमियां होने पर राजमिस्त्री से कार्य ठीक से नहीं होने की बात कही तो इस पर निसार, साबिर एवं इमरान निवासी दीदामई ने मारपीट शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.