आगरा, मार्च 15 -- थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा में होली पर शुक्रवार रात राजमिस्त्री ने तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज बिचपुरी भानु प्रताप सिंह परमार ने बताया है कि लड़ामदा गांव का रहने वाला पुष्पेंद्र सिंह (26) पुत्र चरण सिंह राजमिस्त्री था। वह मथुरा में पत्नी नीलम और अपने तीन साल के बेटे नितिन के साथ के किराए के घर में रह रहा था। होली पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद वह शुक्रवार को गांव आया था। रात दस बजे उसने तमंचे से सीने में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचे को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.