हमीरपुर, जनवरी 7 -- राठ, संवाददाता। चरखारी रोड पर 45 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई है। उसकी पत्नी ने पति की सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जताई है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव ले गए। राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथी गांव निवासी प्रभा ने बताया कि वह परिवार सहित चरखारी रोड पर किराए के मकान में रहती हैं। 45 वर्षीय पति भवानीदीन शराब पीने के आदी थे। जो एक माह से बीमार चल रहे थे। बुधवार को उनकी हालत बिगड़ गई। सरकारी अस्पताल लेकर आए जहां डॉ.कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभा ने पति की रात में सर्दी लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त की है। बताया कि पति राजमिस्त्री का काम करते थे। मृतक अपने पीछे पुत्र हर्ष, पुत्री शिवानी और सुहानी को रोते बिलखते छोड़ गया है। डॉ.कनिष्क माहुर ने बताया कि परिजन भवानीदीन को मृत अवस्था में अस्पताल लाए थे। जो बगैर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.